sistec-badge
  • Home
  • About Us
  • Colleges
  • Courses
  • Placements
  • LIFE @ SISTec
  • Admissions
  • Events
  • ERP

Bhakti Sandhya

Date : 13-01-2023

Department : College Level Event

Event : Celebration

सागर ग्रुप ऑफ़ इस्टीट्यूशन - सिस्टिक गांधी नगर और रातीबड़ परिसर द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन दिनांक 13.01.23 को किया गया। नव वर्ष, मकर संक्रांति एवम लोहड़ी के उपलक्ष में आयोजित इस भक्ति संध्या में चेयरमैन श्री सुधीर कुमार अग्रवाल के साथ ही सागर ग्रुप के विभिन्न उपक्रमों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी ने सुरमई भजनों का आनंद लिया।

भक्ति संध्या परमात्मा के और निकट जाने का माध्यम साबित हुई, जहां सभी ने ईश्वर के अपने सबसे प्रिय रूप का भजनों के द्वारा आवाह्न किया। गणेश वंदना से शुरू हुई श्रृंखला ने शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा, भोलेनाथ, श्री कृष्ण, राधा, पवनसुत हनुमान और श्री राम की स्तुति तक का सफ़र तय किया। कुछ प्रस्तुतियों ने मन की शक्ति का भी संदेश दिया। सभी श्रोतागणों में भक्तिमय माहौल से एक नई ऊर्जा और नई उमंग का संचार हुआ और कोई भी अपनी तालियों की ताल को रोक नहीं सका। संध्या का समापन समूह हुनमान चालीसा पाठ के साथ हुआ जिसके पश्चात सभी ने लोहड़ी का उत्सव मनाया एवम भोजन प्रसादी ग्रहण की।

Loading...